जिला में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों पर अंकुश लगाने के लिए 17 मई तक लॉकडाउन को आगे बढ़ाए जाने के बाद सोमवार को शहर में केवल आवश्यक सेवा से जुड़ी दुकानें खुलीं। सुबह 7 बजे से खुली दुकानों में हालांकि शुरुआती दौर में कुछ खास भीड़ नहीं थी। लेकिन 8 बजने के साथ ही दुकानों पर ग्राहकों की काफी भीड़ देखी गई।
शहर के मुख्य बाजार में आवश्यक सेवा के दायरे में आने वाली केवल चंद दुकानों को खोलने के बावजूद वहां काफी भीड़ देखी गई। इस दौरान ज्यादा से ज्यादा संख्या में लोग बाजार में सब्जी, फल और किराना की दुकान पर खरीदारी करने के लिए पहुंचे। 10 बजे की समय सीमा पूरा होने के बाद जैसे ही पुलिस के वाहन ने शहर में हूटर बजाना शुरू किया, बाजार में दुकानों का बंद होना शुरू हो गया। फिर आधे घंटे के भीतर पूरा बाजार वीरान हो गया। संवाद