फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना के आठ नए मामले, आठ लोग स्वस्थ भी हुए

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में डेढ़ सप्ताह से कोरोना के मामले रोजाना आ रहे हैं। सोमवार को आठ नए संक्रमित पाए गए। वहीं पूर्व में संक्रमित पाए गए आठ संक्रमितों की रिपोर्ट भी निगेटिव आई है। वर्तमान में जिले में सक्रिय संक्रमितों की संख्या 82 है। कठुआ में अबतक 3401 लोगों को कोरोना संक्रमित पाया जा चुका है, जिनमें से 3266 की रिपोर्ट निगेटिव आ चुकी है। उधर, संक्रमण में तेजी के चलते बनी सब डिवीजन में बैसाखी पर आयोजित होने वाले दो दिवसीय मेले को एहतियातन स्थगित कर दिया गया है।
विज्ञापन

जिले के दूरदराज बनी सब डिवीजन में 12 और 13 अप्रैल को होने वाले बैसाखी मेले को कोरोना के बढ़ते मामलों और प्रशासन की हिदायतों को ध्यान में रखते हुए आयोजकों ने स्थगित कर दिया है। बीते वर्ष भी कोरोना महामारी के चलते बैसाखी मेला आयोजित नहीं हो सका था। सोमवार को बैसाखी उत्सव कमेटी बनी के सदस्यों ने एसडीएम बनी जोगिंद्र सिंह जसरोटिया के साथ बैठक की। इस दौरान प्रशासन की हिदायतों और वर्तमान स्थिति पर भी चर्चा की गई। फैसला लिया गया कि मेला इस बार भी आयोजित नहीं किया जाएगा।
उधर, लखनपुर समेत कठुआ रेलवे स्टेशन पर भी प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की ओर से सख्ती बढ़ा दी गई है। प्रदेश के बाहर से सड़क या रेल मार्ग से आने वाले लोगों की कोरोना जांच की जा रही है। लखनपुर में कोरोना को लेकर रैपिड एंटीजन टेस्ट के अतिरिक्त आरटीपीसीआर जांच भी बढ़ा दी गई है। रोजाना सात से आठ हजार लोगों की जांच की जा रही है। स्वास्थ्य विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि सामुदायिक संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ने लगे हैं। ऐसे में रूटीन में रैंडम सैंपलिंग को बढ़ाया गया है। कंडी क्षेत्र में की गई रैंडल सैंपलिंग के दौरान दन्नी बाख्ता, राजबाग समेत अन्य अलग अलग क्षेत्रों से सात सामुदायिक संक्रमित सामने आए हैं जिन्हें आइसोलेट कर दिया गया है और संपर्क में आए लोगों की पहचान जारी है।
विज्ञापन

आज सक्रिय किया जाएगा कोविड केयर सेंटर
70 से 100 लोगों को आइसोलेट करने की व्यवस्था
जिले में कोरोना महामारी की दूसरी लहर के तेज होने के साथ ही प्रशासन की हिदायत के बाद स्वास्थ्य विभाग ने कोविड केयर सेंटर को सक्रिय करने की तैयारी पूरी कर ली गई है। खरोट के न्यू टाइप प्राइमरी हेल्थ सेंटर को कोविड केयर सेंटर में तब्दील किया जा रहा है। सोमवार को सेंटर में पेयजल व्यवस्था को लेकर दिक्कत को देखते हुए इसे सक्रिय नहीं किया जा सका है। नोडल अधिकारी डॉ संदीप रैना ने बताया कि मंगलवार से कोविड केयर सेंटर को सक्रिय कर दिया जाएगा।
नहीं लगी कक्षाएं, सिर्फ स्टाफ ही पहुंचा स्कूल
प्रदेश प्रशासन के निर्देश के बाद सोमवार को पहली से 12वीं तक की कक्षाएं नहीं लगीं। स्टाफ के सदस्य ही स्कूलों में पहुंचे। उधर, दो सप्ताह तक पहली से नौंवी तक बंद करवाए गए स्कूलों के बाद वैकल्पिक व्यवस्था को लेकर भी इंतजाम शुरू हो गए हैं। कई स्कूलों ने ऑनलाइन कक्षाएं चलाना शुरू कर दिया है।
मिनी सचिवालय में 100 लोगों की कोरोना जांच
कठुआ। मिनी सचिवालय कठुआ के तहसील कांप्लेक्स सोमवार को आगंतुकों की औचक कोरोना जांच की गई। परिसर के विभिन्न कार्यालयों में काम काज से आने वाले 100 लोगों की जांच की गई है। जिनमें 75 रैपिड एंटीजन टेस्ट और 25 आरटीपीसीआर टेस्ट किए गए। जांच के दौरान लोगेट से मिनी सचिवालय पहुंचे एक व्यक्ति को संक्रमित पाया गया है। जिसके बाद उसे होम आइसोलेशन में भेज दिया गया है। तहसीलदार गौरव शर्मा ने बताया कि प्रदेश प्रशासन ने कोरोना को अलर्ट किया हुआ है। ऐसे में जांच बढ़ाई जा रही है। तहसील कार्यालय परिसर में आने वाले लोगों की कोरोना जांच की जा रही है। जिसके बाद कर्मचारियों की भी जांच करवाई जाएगी। उन्होंने लोगों से सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने और मास्क पहनने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें