फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो श्रद्धालुओं ने करवाया पंजीकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
बाबा अमरनाथ का दर्शन करने के अभिलाषी भक्तों द्वारा पंजीकरण करवाए जाने की प्रक्रिया जारी है। सोमवार को पंजाब नेशनल बैंक की शाखा में आए दो भक्तों ने अपना पंजीकरण करवाया है। पंजीकरण की प्रक्रिया के संबंध में शाखा प्रबंधक बोधराज लूना ने बताया कि गत शनिवार को शुरू हुई पंजीकरण की प्रक्रिया में पहले श्रद्धालु का पंजीकरण किए जाने के बाद कुछ तकनीकी खराबी आ गई थी। लेकिन उसी दिन उनकी शाखा में आए पांच अन्य भक्तों के आवेदन मिले थे, जिनका सोमवार को पंजीकरण पूरा किया गया है। इसके साथ दो दिनों तक चली पंजीकरण की प्रक्रिया में अब तक जिला में आठ श्रद्धालुओं का पंजीकरण हो चुका है। इसमें 6 श्रद्धालु पहलगाम रूट के हैं और 2 बालटाल के हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें