जिले में शुक्रवार को कोरोना संक्रमण का एक मामला सामने आया है। यात्रा इतिहास के साथ आए संक्रमित के संपर्क में आए लोगों की पहचान की जा रही है। उधर, पूर्व में संक्रमित पाए गए दो लोगों की रिपोर्ट भी निगेटिव आई है। ऐसे में जिले में अब 14 सक्रिय संक्रमित हैं। कोरोना के लगातार मामले सामने आने के बाद प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की ओर से लोगों को लगातार मास्क पहनने और सामाजिक दूरी बनाए रखने की अपील की गई है।
नगरी में तहसीलदार सुदेश कुमार की ओर से गठित टीमों ने क्षेत्र में मुनादी कर लोगों को कोरोना से बचने के लिए मास्क पहनने और भीड़ में न जाने को जागरूक किया है। तहसीलदार ने क्षेत्र के गणमान्य लोगों के साथ बैठक कर अपील की है कि अन्य लोगों को भी जानकारी दी जाए। इसके बाद प्रशासनिक टीमों की ओर से चालान काटने की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। संवाद