फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में एक और संक्रमित की मौत, 69 ने दी कोरोना को मात

विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ। जिले में शुक्रवार को एक और कोरोना संक्रमित ने दम तोड़ दिया। इसके साथ ही 39 नए मामले सामने आए हैं। इनमें एक केएएस अधिकारी, नायब तहसीलदार सहित एक लेक्चरर भी शामिल हैं। शुक्रवार को 69 मरीजों की रिपोर्ट निगेटिव आई है।
विज्ञापन

बिलावर के मछेड़ी में शुक्रवार को रैपिड सैंपलिंग की गई है, जिसमें नायब तहसीलदार और लेक्चरर कोरोना संक्रमित पाया गया है। उधर, शहर के शिवानगर निवासी केएएस अधिकारी के भी संक्रमित पाए जाने की पुष्टि हुई है। शुक्रवार को 39 नए मामलों के साथ जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या 1893 पहुंच गई है। इनमें 598 सक्रिय मामले हैं। जिले में शुक्रवार को 846 लोगों के कारोना टेस्ट लिए गए हैं। इस समय 41 संक्रमित प्रशासनिक क्वारंटीन और 1231 लोग होम आइसोलेशन में हैं, 24 मरीज जीएमसी कठुआ में उपचाराधीन है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें