उपमंडल में कोरोना महामारी से बचाव के लिए टीकाकरण अभियान के तहत पंद्रह सौ से अधिक लोगों को खुराक दी जा चुकी है, जबकि 200 के करीब लोगों को दूसरी डोज लग चुकी है। वहीं अब 60 वर्ष से अधिक आयु के लोगों के भी टीके लगेंगे। इसके लिए अपने नाम नजदीक के स्वास्थ्य केंद्रों में पंजीकृत करवाएं। यह बातें मंगलवार को ब्लॉक चिकित्सा अधिकारी डा. देवराज ने कहीं।
उन्होंने कहा कि कोरोना वयरस की रोकथाम के लिए अब स्वास्थ्य विभाग की ओर से 60 वर्ष से अधिक आयु वाले लोगों को टीके लगाए जाएंगे। इसके लिए उपमंडल के रामकोट, कोहग, भड्डू और अन्य प्राथमिक उपचार केंद्रों में टीकाकरण अभियान शुरू कर दिया गया है।
स्वास्थ्य अधिकारी ने कहा कि जिनकी आयु 60 वर्ष से अधिक है, वह अपने नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में जल्द पंजीकरण करवाएं, जिससे इस अभियान को रफ्तार दिया जा सके। उन्होंने कहा कि पंजीकरण के लिए आधार कार्ड और अपना मोबाइल नंबर स्वास्थ्य केंद्र में देना अनिवार्य होगा। अधिकारी ने लोगों से अपील की है कि कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए सभी सहयोग करें।