फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में चार सक्रिय संक्रमित, दो की रिपोर्ट निगेटिव

विज्ञापन
विज्ञापन
सोमवार को जिले में कोरोना संक्रमण का कोई भी नया मामला सामने नहीं आया है। पूर्व में संक्रमित पाए गए छह लोगों में से दो की रिपोर्ट सोमवार को निगेटिव आई है। ऐसे में जिले में अब चार ही सक्रिय संक्रमित बचे हैं। उधर, कोरोना से बचाव के लिए तीसरे चरण का टीकाकरण अभियान तेजी से जारी है।
विज्ञापन

जीएमसी कठुआ समेत अन्य स्वास्थ्य संस्थानों में 60 साल से अधिक आयु और बीमार 45 वर्ष से अधिक आयु के लोगों का टीकाकरण जारी है। सोमवार को एसएसपी कठुआ डॉ. शैलेंद्र मिश्रा ने भी अपने माता-पिता के साथ अस्पताल में पहुंचकर कोरोना से बचाव की डोज ली। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार 2508 लोगों को कोरोना से बचाव की डोज दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें