फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बसोहली में नियमों की अवहेलना पर साइबर कैफे सील

विज्ञापन
विज्ञापन
आपदा प्रबंधन एक्ट के नियमों की अवहेलना करने पर तहसीलदार बसोहली अमन आनंद के निर्देश पर नायब तहसीलदार जाकिर हुसैन और दीवान चंद, थाना प्रभारी सिकंदर सिंह चौहान ने वार्ड 12 स्थित साइबर कैफे को सील कर दिया। वहीं बस अड्डे पर एक सब्जी की दुकान और वार्ड आठ में सैलून पर भी जुर्माना लगाया गया। इनसे दो हजार रुपये जुर्माना वसूला।
विज्ञापन

तहसीलदार बसोहली अमन आनंद ने बताया कि केवल जरूरी दुकानें खोलने की अनुमति दी गई है। लगातार मिल रही शिकायतों के बाद कार्रवाई की जा रही है। जो भी आपदा प्रबंधन एक्ट के नियमों की अवहेलना करेगा, उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी। चोरी-छिपे सामान बेचने की जानकारी भी प्रशासन के पास निरंतर पहुंच रही है जिस पर प्रशासन कड़ी कार्रवाई कर भी रहा है और आगे भी करता रहेगा।
एडीसी बसोहली तिलक राज थापा ने बताया कि जिन टीमों का गठन किया गया है। दूसरे दिन इन टीमों ने बसोहली व महानपुर में 70 प्रतिशत सर्वे पूरा कर लिया है, 5400 घरों की करीब 31 हजार की आबादी को कवर कर उनकी जानकारी ऐप के जरिए अपलोड की गई है। उन्होंने बताया कि नियमों की अवहेलना करने वाले जिन दुकानदारों पर कार्रवाई की गई है उन्हें यह भी हिदायत दी गई है कि अगली बार उन्हें 20 हजार तक का जुर्माना और नियमों की अवहेलना करने पर एफआईआर भी दर्ज की जाएगी। बुधवार को पूरे उपमंडल में 270 लोगों की वैक्सीनेशन की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें