फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

84 घंटे का कोरोना कर्फ्यू शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
शुक्रवार शाम सात बजे से जिले में कोरोना कर्फ्यू लागू कर दिया गया है, जो सोमवार सुबह सात बजे तक जारी रहेगा। इस दौरान दवा, टेस्टिंग लैब, स्वास्थ्य क्लीनिक, ऑप्टिकल दुकानें, बैंक, इंश्योरेंस कार्यालय, एलपीजी वितरकों, पेट्रोल पंप खुले रहेंगे। आंशिक रूप से खुलने वाले व्यवसायों में सुबह सात बजे से सुबह 11 बजे तक किराना, ग्रॉसरी, सब्जी, फल, दूध आदि, बेकरी, मीट, पोल्ट्री, पशु चारे, कृषि और बागवानी से जुड़ी दुकानों को अनुमति दी गई है। जिला प्रशासन की ओर से कोरोना कर्फ्यू के दौरान शिक्षण संस्थानों, सैलून, नाई की दुकानों, रेस्त्रां, बार, स्पोर्ट्स कांप्लेक्स, जिम, स्पा पूर्ण रूप से बंद रखने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

आयोजनों में प्रशासन ने 50 लोगों को ही अनुमति दी है, तो वहीं अंतिम संस्कार में 20 लोग ही शामिल हो सकते हैं। जिला प्रशासन की ओर से पुलिस को भी सख्त हिदायत दे दी गई है कि कोरोना कर्फ्यू को सख्ती से लागू किया जाए। साथ ही छूट दिए गए व्यवसायों में समय और एसओपी का विशेष ध्यान रखा जाए। ज्ञात रहे कि जिले में कोरोना संक्रमण की रफ्तार तेज होने के बाद 84 घंटे के वीकेंड लॉकडाउन का यह दूसरा सप्ताह है। पुलिस की ओर से शाम सात बजे के बाद चौक-चौराहों को सील करने की कार्रवाई शुरू कर दी गई। हर आने जाने वाले से जहां पूछताछ की जा रही थी। वहीं अकारण निकलने वालों को नाकों से वापस लौटाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें