फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: मैरिज पैलेस में स्थापित जेनरेटर से कॉपर तार चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
शहर से सटे जंगलोट के प्रांता क्षेत्र की घटना, जांच में जुटी पुलिस
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
कठुआ। शहर से सटे जंगलोट गांव के प्रांता क्षेत्र स्थित एक मैरिज पैलेस परिसर में स्थापित जेनरेटर से कॉपर की तारें चोर उखाड़कर ले गए हैं। घटना का पता चलने पर पैलेस के मालिक ने थाने में इसकी शिकायत दर्ज करवाई है। वहीं, पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर चोरों की तलाश में जुटी हुई है।

पैलेस के मालिक अंग्रेज सिंह ने बताया कि घटना बुधवार की देर रात की है, जब अज्ञात चोरों ने जेनरेटर को निशाना बनाया है। उन्होंने बताया कि जेनरेटर की मरम्मत करवाने में लगभग 20 हजार का खर्च आएगा। उन्होंने बताया कि बुधवार को 10 बजे के करीब वह पैलेस से कठुआ शहर स्थित अपने घर के लिए निकला था, उसके बाद ही चोरों ने इस घटना को अंजाम दिया है। सुबह पैलेस में बिजली बंद थी और उन्होंने अपने नौकर को जेनरेटर शुरू करने को कहा, लेकिन जब वह जेनरेटर रूम गया तो पाया कि पूरा सेट खुला पड़ा हुआ है और उसके अंदर से सारी तारें निकाल ली गई हैं। इसके बाद इसकी सूचना कठुआ पुलिस को दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

अंग्रेज सिंह का कहना है कि इलाके में आए दिन चोरी की वारदातें सामने आ रही हैं। लिहाजा पुलिस को शहर और उसके आसपास के इलाकों में गश्त बढ़ानी चाहिए, ताकि चोरी की वारदातों पर काबू पाया जा सके। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और आसपास के क्षेत्र का निरीक्षण किया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाले जा रहे है ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें