फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: मां भगवती और हनुमान के मंदिरों का निर्माण शुरू

Sun, 13 Jul 2025 12:48 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
शहर की पुरानी बावलियों में नए मंदिर के निर्माण की आधार​शिला रखते महंत व श्रद्धालु। संवाद
विज्ञापन
पुरोहितों के मंत्रोच्चारण के बीच महंत राधे गिरी महाराज ने रखी नए मंदिरों के निर्माण की आधारशिला
विज्ञापन

कठुआ। लोगों की आस्था के केंद्र प्राचीन बावलियों में मां भगवती और पवनपुत्र हनुमान के भव्य मंदिरों का निर्माण शुरू हो गया है। शनिवार को पुरोहितों के मंत्रोच्चारण के बीच महंत राधे गिरी महाराज ने नए मंदिरों के निर्माण की आधारशिला रखी। मंदिर के निर्माण से पूर्व होने वाले धार्मिक कार्यक्रम के दौरान सर्वप्रथम भूमि का पूजन किया गया। इसके बाद पुरोहितों ने विधिपूर्वक मंदिर के आधार में स्थापित की जाने वाली शिलाओं का पूजन करवाया।
इसके बाद महंत राधे गिरी जी महाराज ने दर्जनों अन्य भक्तों के साथ मंदिरों की आधारशिला रखी। इस मौके पर मौजूद भक्तों ने भजन-कीर्तन करते हुए वातावरण को भक्तिमय बनाए रखा। शिलान्यास की प्रक्रिया पूरी होने पर जयघोष कर खुशी जताई। इस मौके पर महंत राधे गिरी महाराज ने कहा कि शहर की प्राचीन बावलियों में स्थित शिवधाम में आने वाले भक्तों के सहयोग से इस निर्माण कार्य को शुरू किया गया। सबसे पहले परिसर में बने लंगर हाल को स्थानांतरित कर नए मंदिरों का निर्माण शुरू किया गया। इसको शिवरात्रि से पूर्व पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। धर्म के काम में लोग अपना सहयोग देने के लिए आगे आएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर श्रद्धालु अमर नाथ मेहरा ने कहा कि शहर के इस प्रमुख धार्मिक स्थल पर दो नए मंदिरों का निर्माण शुरू होने से खुशी है। उन्होंने शहर के लोगों को धर्म के काम में सहयोग देने के लिए आगे आने का आह्वान किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें