फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: जिला श्रम कार्यालय का निर्माण शुरू, 1.53 करोड़ की लागत से होगा तैयार

Mon, 28 Apr 2025 01:11 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
कठुआ स्थित श्रमिक सराय जहां जिला श्रम  कार्यालय के नए भवन का निर्माण शुरू हुआ है । संवाद - फोटो : kathua
विज्ञापन
10 साल से श्रमिक सराय में चल रहा था कार्यालय
विज्ञापन

सराय के दूसरे तल पर किया जाएगा कार्यालय का निर्माण
कठुआ। लोक निर्माण विभाग ने पिछले 10 साल से श्रमिक सराय में चल रहे जिला श्रम कार्यालय का निर्माण शुरू करवा दिया है। इस पर 1.53 करोड़ रुपये की लागत आएगी। इससे श्रमिकों को रात गुजारने की सुविधा मिलने का रास्ता साफ हो गया है।
एक दशक पहले बनी सराय में निर्माण के बाद से ही सहायक श्रम आयुक्त का कार्यालय बना दिया गया था। इस कारण श्रमिकों के लिए बनाई गई इमारत का उन्हें कभी लाभ ही नहीं मिला पाया। अब जिला श्रम कार्यालय को इमारत के ऊपरी तल में शिफ्ट किया जाएगा।
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग के अनुसार इस निर्माण में सराय के दूसरे तल पर सहायक श्रम आयुक्त कार्यालय सहित कोर्ट रूम के अलावा श्रम अधिकारी कार्यालय, निरीक्षक कार्यालय, रिकार्ड रूम और कर्मचारियों के लिए हॉल का निर्माण किया जाएगा। इसका निर्माण वित्तीय वर्ष 2025-26 में पूरा करवाने का लक्ष्य रखा गया है।
इसके अलावा सराय को भी नया रूप देने की तैयारी शुरू हो गई है। इसमें सराय के दूसरे तल पर कार्यालय का निर्माण किया जाएगा। वहीं, पहले से बनी श्रमिक सराय को औद्योगिक और अन्य क्षेत्रों में कामगारों के लिए बहाल किया जाए। ताकि ज्यादा से ज्यादा कामगारों को सराय में ठहरने की व्यवस्था हो सके।
जानकारी के अनुसार वित्तीय वर्ष 2023-24 में जिला श्रम कार्यालय के लिए अलग से इमारत का निर्माण करने की पहल शुरू हुई थी। इसको अमलीजामा पहनाने के लिए शुरू हुई कवायद के तहत जिला श्रम कार्यालय को ऊपरी तल में शिफ्ट करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। वहीं, विभाग की ओर से सराय में मजदूरों के ठहरने की व्यवस्था के तहत दो टियर में 50 बेड की व्यवस्था की जानी है। संवाद
विज्ञापन


श्रम कार्यालय की इमारत का निर्माण योजना के अनुसार शुरू कर दिया है। विभाग का प्रयास है कि इसे निर्धारित समय सीमा के भीतर और गुणवत्तापूर्ण करने के प्रयास किए जा रहे हैं।

अविनाश गुप्ता, सहायक कार्यकारी अभियंता, लोक निर्माण विभाग कठुआ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें