बसोहली के पलाही में शिव मंदिर का निर्माण पूरा होने पर अनुष्ठान करते भक्त। स्रोत : जागरूक पाठ
कठुआ। बसोहली की पलाही पंचायत के वार्ड 10 स्थित प्राचीन शिव मंदिर में स्थापित आपशंभू के नए मंदिर का निर्माण कार्य पूरा हो गया है।
सोमवार को दो दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान के साथ नए मंदिर में आपशंभू के साथ नंदी महाराज, पवनपुत्र हनुमान और शनिदेव की मूर्ति स्थापना की गई। मंदिर में बड़ी संख्या में भक्त शामिल रहे। भक्तों के अनुसार गांव में विराजमान आपशंभु त्रिलोचन नाथ मंदिर में विराजमान महादेव का प्रतिरूप हैं जो पांडव काल से उनके गांव में मौजूद हैं।
उन्होंने बताया कि 90 के दशक में गांव के लोगों के सहयोग से प्राचीन शिव मंदिर को नया स्वरूप दिया गया था। आसपास वृक्षों की जड़ों से मंदिर को नुकसान हो गया था। इसके बाद अब नए मंदिर का निर्माण कर भगवान की स्थापना कर दी है।