फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: कांग्रेस का संगठन सृजन अभियान आज से

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में कांग्रेस पार्टी शुक्रवार से संगठन सृजन अभियान शुरू करेगी। उत्तराखंड विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष एवं एआईसीसी पर्यवेक्षक यशपाल आर्य 28 नवंबर से एक दिसंबर तक जिले में कांग्रेस पार्टी के संगठन सृजन अभियान के तहत विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेंगे।
विज्ञापन

शुक्रवार को जिला मुख्यालय में पत्रकारवार्ता से लेकर वरिष्ठ पदाधिकारियों एवं नेताओं के साथ विचार-विमर्श के कार्यक्रम होंगे। 29 नवंबर को इसी कड़ी में जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय कठुआ में बैठक होगी। लखनपुर, कठुआ और नगरी ब्लॉक के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से संवाद किया जाएगा। इसके बाद हीरानगर के मढ़ीन ब्लॉक में बैठक और हीरानगर विधानसभा में कार्यकर्ताओं के साथ विचार-विमर्श होगा।
30 नवंबर को जसरोटा विधानसभा क्षेत्र के बरनोटी एवं डिंगा अंब ब्लॉक में बैठक सहित मांडली में बनी एवं बिलावर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत लोहाई मल्हार, डुगेंन, रामकोट, बिलावर एवं मांडली ब्लॉक के कार्यकर्ताओं के साथ विचार-विमर्श का कार्यक्रम आयोजित है।
विज्ञापन

एक दिसंबर को महानपुर एवं धार महानपुर ब्लॉक (बसोहली एवं बनी विधानसभा क्षेत्र) में बैठक होगी। कार्यक्रम में कांग्रेस पार्टी के पूर्व सांसद, पूर्व विधायक, विधान परिषद सदस्य, प्रत्याशी एवं अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी भी शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें