फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: कांग्रेस नेताओं ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया

Tue, 19 Aug 2025 12:56 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ। पूर्व सांसद चौधरी लाल सिंह और जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष पंकज डोगरा ने पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ जिले के दूरदराज के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया है। इस दौरान उन्होंने बाढ़ प्रभावित इलाकों के हालात को गंभीर बताते हुए वहां लोगों का जीवन संकट में बताया है।
विज्ञापन

दौरे के उपरांत पार्टी नेताओं ने बताया कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में अब भी सड़क संपर्क पूरी तरह बाधित है और बिजली आपूर्ति ठप है। इससे इन इलाकों में जनजीवन कठिनाइयों से जूझ रहा है। अब तक कोई बड़ा राहत कार्य शुरू नहीं हुआ है।
कांग्रेस नेताओं ने प्रशासन से आग्रह किया कि इन क्षेत्रों में तत्काल राहत कार्य शुरू करते हुए आवश्यक सेवाओं को बहाल किया जाए और प्रभावित परिवारों को शीघ्रता से मुआवजा दिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें