फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को दी श्रद्धांजलि

विज्ञापन
पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को श्रद्धांजलि देते भाजपा नेता। - संवाद। - फोटो : KATHUA
विज्ञापन
हीरानगर। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर भाजपा ने एक कार्यक्रम का आयोजन किया। इसमें मौजूद नेताओं और कार्यकर्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन

कार्यक्रम का आयोजन हीरानगर मंडल ने किया। यहां मौजूद डीडीसी के सदस्य अभिनंदन शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि यह पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की गिनती देश की राजनीति के उन चंद राजनीतिज्ञों में होती है, जो कभी दलगत राजनीति के बंधन में नहीं बंधे। देश के प्रति उनके समर्पण और काम करने के तरीके के सभी राजनैतिक पार्टियों के नेता कायल थे। देश में आज बड़ी बड़ी सड़कों का जाल वाजपेयी जी की शुरूआत का ही नतीजा है। वरिष्ठ नेता सुदेश कुमार सेठू ने भी यहां कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए वाजपेयी की जीवनी पर प्रकाश डाला।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें