फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी को दी श्रद्धांजलि

विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ। जनसंघ के संस्थापक डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 120वीं जयंती पर शहर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने अलग-अलग कार्यक्रमों का आयोजन किया। जिसमें उन्हें श्रद्धांजलि देने के साथ कार्यकर्ताओं ने पौधरोपण भी किया। पार्टी के जिला कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान जिला प्रधान गोपाल महाजन के नेतृत्व में जमा हुए कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर फूल माला चढ़ाकर अपने श्रद्धा सुमन अर्पित किए। इस मौके पर विशेष रूप से उपस्थित जिला विकास परिषद के चेयरमैन सेवानिवृत्त कर्नल महान सिंह में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए सभी कार्यकर्ताओं से उनके पद चिन्हों पर चलने का आह्वान किया। वहीं, शहर के वार्ड 12 में बूथ अध्यक्ष करण सिंह के साथ भाजपा युवा मोर्चा के जिला महामंत्री गौरव महाजन व अन्य कार्यकर्ताओं ने पौध रोपण करते हुए पार्टी के संस्थापक को अपना मार्गदर्शक बताया।
विज्ञापन

देश की एकता में डॉ. मुखर्जी का अहम योगदान
संवाद न्यूज एजेंसी
बसोहली। जनसंघ के संस्थापक रहे डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी के जन्मदिवस पर भाजपा मुस्लिम अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रधान परवेज रजा के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनके योगदान को याद किया। इस मौके पर मुख्य वक्ताओं ने कहा कि डॉ. मुखर्जी शिक्षा विद और प्रखर राष्ट्रवादी विचारों के पोषक थे। देश की एकता और अखंडता को स्थापित करने में उनका उल्लेखनीय योगदान रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें