ढग्गर के मंदी धार में आयोजित मेला। संवाद
बनी। कठुआ जिले के दूर दराज पहाड़ी क्षेत्र मंदी धार में पारंपरिक मेला पूरे श्रद्धा और उत्साह के साथ आयोजित किया गया। यह मेला ढग्गर की ऊंची धारों पर होता है जिसमें ढग्गर कोटि के आसपास बसे गुज्जर, बकरवाल और गद्दी समुदाय के लोग पारंपरागत ढंग से भाग लेते हैं।
यहां ढोक में यह लोग ऊंचाई वाली धारों पर प्रवास लगभग छह महीने तक मौसमी जीवन व्यतीत करते हैं।
मेले के दौरान बड़ी माली में इनायत अली पहलवान ने 11,000 रुपये की माली जीत दर्ज की, जबकि छोटी माली में संजीव कुमार ने 5100 रुपये की माली अपने नाम की । दोनों ही मूल रूप से बनी क्षेत्र के रहने वाले हैं।