फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन

विज्ञापन
विज्ञापन
बसोहली। आजादी का अमृत महोत्सव के तहत पुलिस ने मॉडल हायर सेकेंडरी स्कूल में पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया। इस प्रतियोगिता में 30 से ज्यादा बच्चों ने हिस्सा लिया। विभिन्न स्कूलों और कक्षाओं के बच्चों ने देश भक्ति से संबंधित चित्र बनाए।
विज्ञापन

कार्यक्रम में एडीसी तिलकराज थापा, तहसीलदार अमन आनंद, एसडीपीओ शाजियां मीर, वीडीओ रंजीत कौर, थाना प्रभारी सिकंदर सिंह चौहान और अन्य उपस्थित रहे। इन्होंने प्रतियोगिता में भाग लेने वाले विद्यार्थियों की सराहना की और भविष्य में उन्हें नशे से दूर रहकर आगे बढ़ने की सलाह दी।
इस प्रतियोगिता में भाग लेने वाले विद्यार्थियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। प्रथम स्थान पर वीर सावरकर स्कूल की शिवाकशी शर्मा रही। द्वितीय स्थान पर शापिया और तृतीय स्थान पर गवर्नमेंट हायर सेकेंडरी स्कूल पलासी की छात्रा शीतल देवी रही। एसडीपीओ ने कहा कि आज के युग में शिक्षा का विशेष महत्व है। सभी अच्छी पढ़ाई कर उस लक्ष्य को प्राप्त करें, जिससे माता-पिता और देश का नाम रोशन हो। एडीसी ने कहा कि अगर विद्यार्थियों को किसी भी तरह की मदद की जरूरत हो, तो वे उनके कार्यालय में पहुंचकर अपनी बात रख सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें