फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: भूमि का मुआवजा दें और पुरानी तारबंदी को हटाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
सीमावर्ती गांव रठुआ में शनिवार को शिकायत निवारण शिविर का आयोजन किया गया। इसमें ग्रामीणों ने अंतरराष्ट्रीय सीमा पर तारबंदी के आगे की भूमि का मुआवजा और पुरानी तारबंदी को हटाने की मांग रखी। बिजली, पेयजल और खराब सड़कों के मामले भी उठाए गए। एसडीएम फूलेल सिंह ने सभी समस्याओं के समाधान का भरोसा दिया।
विज्ञापन

शिविर में ग्रामीणों ने कहा कि तारबंदी के आगे की भूमि का उन्हें अभी तक कोई मुआवजा नहीं मिला है और न ही वहां पर खेती-बारी हो रही है। ग्रामीणों ने कहा या तो इन जमीनों का मुआवजा दिया जाए या फिर गांव के आसपास सरकारी जमीन उपलब्ध कराई जाए।
इसके अलावा लोगों ने बिजली आपूर्ति, पेयजल, ग्रामीण संपर्क मार्ग की खस्ताहाल स्थिति से अधिकारियों को अवगत कराया। पूर्व पंच वरिंदर कुमार ने कहां कि गांव में पेयजल आपूर्ति की पाइपों की हालत खस्ता हो चुकी है। जगह-जगह लीकेज के कारण लोगों को पर्याप्त पानी नहीं मिल रहा है।
विज्ञापन


एसडीएम ने लोगों की समस्याओं को सुना और संबंधित विभागों के अधिकारियों को इनका समयबद्ध समाधान करने के निर्देश दिए। तारबंदी के आगे की जमीन के मुआवजे और पुरानी तारबंदी को हटाने की मांग पर उन्होंने कहा वह इस बाबत उच्च अधिकारियों से बात करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें