फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: कॉलेज में पौधरोपण के साथ की गई सफाई

विज्ञापन
विज्ञापन
गिरधारी लाल डोगरा मेमोरियल (जीएलडीएम) डिग्री कॉलेज में वनस्पति विज्ञान विभाग और सामाजिक वानिकी विभाग के संयुक्त प्रयास से पौधरोपण अभियान का आयोजन किया गया। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने परिसर में सफाई भी की।
विज्ञापन

यह आयोजन सेवा पर्व के उपलक्ष्य में प्रिंसिपल डॉ. प्रज्ञा खन्ना की देखरेख में किया गया। इस अवसर पर शिक्षकों और छात्र-छात्राओं ने पर्यावरणीय स्थिरता और पारंपरिक औषधीय पौधों के महत्व के प्रति जागरूक किया। इस अवसर पर डॉ. हरविंदर कौर, प्रो. रमन कुमार और वनस्पति विज्ञान विभाग के छात्र-छात्राओं ने कॉलेज परिसर में अर्जुन, हल्दी, शतावरी, वच, मीठा नीम (करी पत्ता), पत्थर चट्टा, गिलोय, एलोवेरा, पुदीना, तुलसी, लेमनग्रास, सदाबहार और टूथएच प्लांट (अकमेला) जैसे औषधीय और सुगंधित पौधे लगाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें