फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धनतेरस की पूर्व संध्या पर दिखा ग्राहकों का उत्साह

Tue, 21 Oct 2014 01:28 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,कठुआ
विज्ञापन
विज्ञापन
धनतेरस की पूर्व संध्या पर शहर के बाजारों की रौनक देखते ही बन रही है। त्योहारों का मौसम और उस पर खरीदारी के मौके को कोई भी छोड़ना नहीं चाहता है।
विज्ञापन


धनतेरस पर खरीदारी को शुभ मानकर लोगों ने जहां अपनी लिस्ट बना ली है वहीं बाजार में भी जमकर तैयारी की जा रही है।

धनतेरस पर्व की पूर्व संध्या को ही शहर के बाजारों में बरतन की दुकानों और स्वर्णकारों के पास ग्राहकों की खासी भीड़ देखी गई।

नए डिजाइन और घर की आवश्यकता के अनुसार खरीदारी के लिएग्राहकों की पसंद के विभिन्न तरह के बरतनों और इलेक्ट्रिकल, इलेक्ट्रानिक उत्पादों को अपनी दुकान में रखा है। इसके साथ ही धनतेरस पर दीपावली की पूजा के लिए मां लक्ष्मी, गणेश और सरस्वती जी की मूर्तियों की खरीदारी भी शहर के बाजारों में होती दिखाई दी।

उधर भारत पाक सीमा पर गोलाबारी और बार-बार सीजफायर के उल्लंघन के कारण इस बार सीमांत ग्रामीणों के घर रोशन नहीं होंगे। उनकी दिवाली इस बार शरणार्थी कैंपों में ही मनेगी। इससे पूर्व वह करवा चौथ और ईद भी इन्हीं कैंपों में मना चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे में इस साल का त्योहार का सीजन सीमांत ग्रामीणों का शिविरों और कैंपों में ही बीत रहा है। ऐसे में उनके मन में सरकार के साथ पाक के खिलफ बढ़ रहा है।

लोगों का कहना है कि सारे त्योहार घर के बाहर ही मनाने पड़े हैं। ऐेसे त्योहार जिनपर हर कोई अपने परिवार और अपने घर में रहना चाहता है। ऐसे में सरकार को चाहिए कि पाक को करार जवाब देकर ही बात करनी चाहिए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें