फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: बनी में मेगा स्वच्छता अभियान के तहत की गई सफाई

विज्ञापन
विज्ञापन
सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत बनी उपमंडल में एसडीएम बनी के मार्गदर्शन में सोमवार को मेगा स्वच्छता अभियान का आयोजन किया गया। इस अभियान में स्वास्थ्य, कृषि, राजस्व सहित विभिन्न विभागों के कुल 80 कर्मचारियों को 10 टीमों में विभाजित किया गया, जिन्होंने बनी के विभिन्न क्षेत्रों में सफाई की।
विज्ञापन

एसडीएम बनी संदीप कुमार ने बताया कि यह अभियान केवल सफाई तक सीमित नहीं है बल्कि इसका उद्देश्य नागरिकों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता उत्पन्न करना और विभागों के बीच समन्वय को सुदृढ़ करना है। उन्होंने स्वयं अभियान का निरीक्षण किया और सभी टीमों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया। इस अवसर पर रीना ठाकुर ने कहा कि पहली बार इतने बड़े स्तर पर समन्वित स्वच्छता अभियान आयोजित किया गया। इससे पूर्व भी सफाई कार्यक्रम हुए हैं, लेकिन सभी विभागों को एकजुट कर इस प्रकार का प्रयास सराहनीय है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें