फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: केवी रामकोट में कक्षाएं 27 नवंबर से शुरू होंगी

विज्ञापन
विज्ञापन
रामकोट में नवस्थापित केंद्रीय विद्यालय की कक्षाएं आगामी 27 नवंबर से शुरू होंगी। इसको लेकर बुधवार को एडीसी बिलावर विनय खोसला ने तहसीलदार रामकोट जितेंद्र सिंह व अन्य प्रशासनिक अधिकारियों के साथ विद्यालय का दौरा कर तैयारियों का जायजा लिया। इसके बाद कक्षाएं शुरू होने से पहले सुविधाओं के बाबत आवश्यक निर्देश दिए।
विज्ञापन

गौरतलब हो कि 11 अक्तूबर के अंक में टीसी लेकर घरों में बैठे बच्चे, केवी रामकोट में नहीं बुनियादी सुविधाएं शीर्षक से इस खबर को अमर उजाला में प्रमुखता से प्रकाशित किया गया था। बुधवार को दौरे के दौरान एडीसी विनय खोसला ने विद्यालय में पानी और बिजली की उपलब्धता, कक्षाओं की स्थिति और सफाई की व्यवस्था का निरीक्षण किया। उन्होंने विद्यालय के खेल मैदान की सफाई के निर्देश भी संबंधित विभाग को दिए।
अधिकारियों ने यह सुनिश्चित किया कि विद्यार्थियों को पढ़ाई के लिए अनुकूल और सुरक्षित वातावरण उपलब्ध हो। केंद्रीय विद्यालय रामकोट की अपनी इमारत तैयार होने तक वैकल्पिक व्यवस्था के तहत हायर सेकेंडरी स्कूल रामकोट के परिसर में ही कक्षाएं चलाए जाने की व्यवस्था की गई है। केंद्रीय विद्यालय रामकोट में नामांकित विद्यार्थियों को पिछले एक महीने से कक्षाएं शुरू होने का इंतजार था। चयनित छात्र अपने पुराने स्कूलों से टीसी कटवाकर घर पर बैठे हुए हैं और विद्यालय में पढ़ाई शुरू होने की प्रतीक्षा कर रहे थे। अब 27 नवंबर से कक्षाएं शुरू होने की घोषणा से विद्यार्थियों और अभिभावकों में उत्साह का माहौल है।
विज्ञापन

इस अवसर पर केंद्रीय विद्यालय रामकोट के नोडल अधिकारी सूरज प्रसाद ने बताया कि सभी आवश्यक तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं और निर्धारित तिथि पर कक्षाएं सुचारू रूप से आरंभ होंगी। इस दौरान जल शक्ति विभाग के कार्यकारी अभियंता कठुआ गिरधारी लाल, अतिरिक्त कार्यकारी अभियंता बिलावर शिव दर्शन, जूनियर इंजीनियर दिनेश गुप्ता, लेक्चरर राज सिंह, विक्रांत महाजन सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें