फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अटल सेतु पर अंधेरा होने के कारण होती परेशानी

विज्ञापन
विज्ञापन
बसोहली। जम्मू-कश्मीर को पंजाब से जोड़ने वाला बसोहली का अटल सेतु ब्रिज रात होते ही अंधेरे में डूब जाता है। दिन में यहां अटल सेतु की खूबसूरती को कैमरे में कैद करने के लिए पर्यटकों का जमावड़ा लगा रहता है। वहीं दिन ढलने के बाद जैसे ही रात्र का अंधेरा छाने लगता है अटल सेतु पर भी अंधकार कायम हो जाता है। ऐसा इसलिए है क्योंकि अटल सेतु के खंभों पर जो एलईडी लाइट लगाई गई हैं, उनमें कुछ न कुछ खराबी है।
विज्ञापन

इतना ही नहीं इसे ठीक करवाने को लेकर भी कई बार लोगों ने मांग भी की, मगर आज तक अटल सेतु की लाइटों को दुरुस्त नहीं किया गया है। स्थानीय विशाल कनोत्रा, अंकित शर्मा, विकास दत्ता, अंकुश कुमार आदि ने बताया कि रात के समय अटल सेतु पर अंधेरा होने की वजह से चलना भी मुश्किल हो जाता है। इसी अटल सेतु के जरिए पंजाब और जम्मू कश्मीर की हद आपस में लगती है। यहां पुलिस का कड़ा पहरा भी रहता है, ऐसे में यहां रात में अंधेरा होना ठीक नहीं है।
स्थानीय लोगों ने बताया कि जिम्मेदार अपनी जिम्मेदारी से मुंह मोड़ रहे हैं। इस बारे में जब एडीसी बसोहली तिलक राज थापा से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि यह ब्रिज बीआरओ के पास है। उनसे लाइटों को ठीक करवाने के संदर्भ में बात भी की गई है। सिक्योरिटी प्वाइंट ऑफ ब्यू के लिहाज से भी यहां लाइटों का ठीक होना जरूरी है। बीआरओ से लाइटों को ठीक करवाने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें