फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाले पर अतिक्रमण के कारण मार्ग पर फैलती गंदगी

विज्ञापन
विज्ञापन
हीरानगर। चक छिब्बा पंचायत के मुख्य मार्ग पर नाले पर अतिक्रमण होने के कारण रास्ते में गंदा पानी भरने से लोग परेशान होते हैं। इस संबंध में मंगलवार को लोगों का शिष्टमंडल कांग्रेस नेता रमेश कुंडल के नेतृत्व में एसडीएम राकेश शर्मा से मिला और शिकायत की।
विज्ञापन

शिष्टमंडल में शामिल स्थानीय सरपंच सतपाल भगत ने बताया कि गांव के मुख्य मार्ग के किनारे नाला पड़ता है। जिस पर कुछ शरारती तत्वों ने अतिक्रमण किया है। जिसकी वजह से नाला बंद हो गया है और सारा गंदा पानी मार्ग पर फैलता है। जिससे यहां से गुजरने वाले लोगों को कई दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। खासतौर पर बरसात में परेशानी और बढ़ जाती है। उन्होंने कहा पहले भी कई बार प्रशासनिक अधिकारियों को इस बारे में शिकायत कर चुके हैं, लेकिन अभी तक कोई कार्यवाही नहीं हुई है। अगर इस बरसात से पहले समस्या का समाधान नहीं हुआ तो मजबूरन लोगों को प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोलना पड़ेगा। एसडीएम ने समस्या सुनने के बाद आश्वासन दिया कि वीरवार को मौके पर जाकर स्थिति का जायजा लेंगे और वहां अतिक्रमण पाया गया तो कार्रवाई की जाएगी। शिष्टमंडल में जनक राज, काला राम, रमेश लाल, महेंद्र पाल, राहुल हंस, बीना देवी, रानी देवी, सोनी देवी, दर्शना देवी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें