फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गली का काम तुरंत शुरू करने के दिए निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
पथवाल पंचायत के करेड़ा गांव में गली के बीचो बीच नाली का निर्माण कार्य बीच में बंद किए जाने से लोगों को परेशानी हो रही थी। शुक्रवार को गांव का शिष्टमंडल एसडीएम से मिला था। शनिवार को बीडीओ शीतल कुछ अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंचीं।
विज्ञापन

लोगों की परेशानी को देखते हुए उन्होंने ठेकेदार को तुरंत गली का काम शुरू करने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने ठेकेदार और स्थानीय लोगों से कहा कि अगर काम में कोई रुकावट डालता है, तो जानकारी दें।
स्थानीय पंच भारत भूषण ने बताया कि बैक टू विलेज कार्यक्रम में इस गांव की मुख्य गली को बनाने की मांग की गई थी। जून महीने में इसके निर्माण के लिए बीचो-बीच पानी की निकासी के लिए एक बड़ा नाला बनाया गया। लेकिन कुछ समय बाद ठेकेदार ने बीच में ही काम बंद कर दिया। इसकी वजह से इस गांव में वाहनों की आवाजाही ठप हो गई।
विज्ञापन

गली न होने के कारण लोगों को कई परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि बीडीओ ने मौके पर पहुंचकर लोगों की परेशानी को समझने का प्रयास किया। मौके पर ही ठेकेदार को बुलाकर काम पूरा करने के निर्देश दिए। बीडीओ ने कहा कि दो दिन के बाद फिर आकर मौके का मुआयना करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें