फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोटी गांव में मोबाइल फोन के टावर लगाने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलावर उपमंडल के कोटी गांव के निवासियों ने सरकार से गांव में मोबाइल टावर स्थापित करने की मांग की है। लोगों का कहना है कि फोन पर बात करने के लिए उन्हें गांव से आधा किलोमीटर दूर ऊपरी क्षेत्र की तरफ जाना पड़ता है।
विज्ञापन

स्थानीय निवासी अरुण सिंह ने बताया कि गांव में 60 के करीब घर हैं, जहां मोबाइल फोन का सिग्नल नहीं आता है। इससे लोगों को कई तरह की दिक्कतें उठानी पड़ती है। देवेंद्र सिंह ने कहा कि आधुनिक युग में बिना मोबाइल फोन के गुजारा करना मुश्किल है।
मोबाइल फोन का सिगनल न होने से गांव के करीब 500 लोगों को अपने रिश्तेदारों और संबंधियों के साथ संवाद करने के लिए गांव से आधा किलोमीटर दूर ऊपरी क्षेत्रों में जाना पड़ता है।
विज्ञापन

सुरजीत सिंह ने बताया कि मोबाइल फोन का सिगनल न होने के कारण सबसे ज्यादा असर विद्यार्थियों की पढ़ाई पर पड़ रहा है। विद्यार्थी ऑनलाइन पढ़ाई नहीं कर पा रहे हैं। जोगिंदर सिंह ने कहा कि इस समस्या का जल्द समाधान किया जाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें