फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेयजल संकट पर कठाड़ के लोगों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
पिछले 4 दिनों से पलख ट्यूबवेल पर पंप जलने के कारण पंचायत दमलाड और नौशेरा में पेयजल किल्लत बढ़ने पर नौशेरा में पड़ते गांव कठाड़ के लोगों ने जल शक्ति विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया। प्रदर्शन की अध्यक्षता करते हुए स्थानीय सरपंच सुरजीत सिंह ने कहा कि लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि यहां पर आसपास कोई बावली भी नहीं है जिससे लोग पानी भर सकें । उन्होंने बताया कि जहां कठाड़ इलाके के लिए चार हैंडपंप ठीक करने का प्रस्ताव अतिरिक्त जिला उपायुक्त बसोहली को सौंप दिया गया है। लेकिन अभी तक ठीक नहीं हो पाए हैं।
जल शक्ति विभाग के अधिकारी पंप को ठीक करने के लिए गंभीरता नहीं दिखा रहे। उन्होंने बताया कि जय शक्ति मेकेनिकल विभाग के सहायक कार्यकारी अभियंता केके चोपड़ा ने आश्वासन दिया है कि वह वीरवार को पानी की आपूर्ति के लिए टैंकर भेजेंगे। इस मौके पर महिलाएं भी उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें