गुड़ा कल्याल में शराब की दुकानें खुलने पर लोगों द्वारा सामाजिक दूरी के नियम का पालन नहीं किया जा रहा है। बुधवार को रामकोट तहसील के अंतर्गत छलां और नगरोटा गुजरू में शराब की दुकान नहीं खुली। इसके चलते बालपुर तक के लोग शराब लेने गुड़ा कल्याल शराब की दुकान पर पहुंचे। वहीं बाजारों में रौनक देखी गई।
कई जगहों पर लोग बिना मास्क के भी दिखे। शराब की दुकान पर भीड़ एकत्रित होने के बाद नायब तहसीलदार रमन शर्मा द्वारा लोगों को कतारों में खड़ा किया गया। बाजार निजी वाहनों और लोगों से भरा मिला। नायब तहसीलदार रमन शर्मा ने चेतावनी देते हुए कहा कि वीरवार से कोई भी दुकान समय पर न बंद की गई और बाजार में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन न करने वाले लोगों को जुर्माना किया जाएगा। उन्होंने लोगों को मास्क पहनने और सामाजिक दूरी का पालन करने की अपील की।