जीवन ज्योति फाउंडेशन ने परिवारों की मदद करने और आवश्यक सहायता प्रदान करने के लिए चाइल्डलाइन कठुआ के जिला समन्वयक प्रदीप सिंह, राजकुमार सहित चाइल्डलाइन कठुआ टीम का आभार व्यक्त किया है। लोगों की राशन से जुटी जरूरत को पूरा करने के काम में लगी जीवन ज्योति फाउंडेशन के सदस्यों ने कठुआ में इसके लिए चिन्हित परिवारों को मदद पहुंचाने के लिए जेके महिला कल्याण सोसायटी द्वारा संचालित चाइल्ड लाइन कठुआ का संज्ञान लेते हुए कोरोना काल में उन गरीब परिवारों तक राशन पहुंचाया है।
गौरतलब है कि चाइल्ड लाइन पहले से ही आर्थिक रूप से पिछड़े बच्चों को सूखा राशन उपलब्ध करवाने के साथ आम लोगों को चिकित्सा सहायता और कई अन्य मामलों पर लगातार काम करती आ रही है। पिछले साल के लॉकडाउन में भी संस्था द्वारा गरीब बच्चों को खाना सहित अन्य जरूरी वस्तुएं मुहैया करवाई गई थीं। संवाद