बिलावर उपमंडल के दूरदराज मल्हार क्षेत्र को जोड़ने वाली सड़क पर मलबा उठाने का काम जारी है। लोक निर्माण विभाग के कनिष्ठ अभियंता मोहम्मद यूनुस ने बताया कि कटली-देहरी गला सड़क को यातायात के लिए बहाल कर दिया गया है। मौसम साजगार रहता है, तो बुधवार शाम तक मल्हार सड़क पर भी यातायात बहाल हो जाएगा।
गौरतलब है कि एक सप्ताह पूर्व पर्वतीय क्षेत्रों में हुई मूसलाधार बारिश से सड़क पर यातायात अवरुद्ध हो गया था, जिससे लोगों को आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ा।