शीतलनगर ब्लाक की पंचायत जानू व द्रमण पंचायत के माशका इलाके में बीडीसी अध्यक्ष शंकर सिंह ने लोगों के कोविड टेस्ट करवाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि जानू व माशका में ज्यादातर लोग खांसी, जुकाम, बुखार की चपेट में आ रहे हैं।
बीडीसी अध्यक्ष ने कहा कि प्रत्येक परिवार में कोई न कोई सदस्य बीमार है, जिनके स्वास्थ्य की जांच कराने के लिए खंड चिकित्सा अधिकारी अनुराधा केरनी से वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये बात भी की गई है। जानू के पंच खेमराज द्वारा भी उन्हें यह जानकारी दी गई है।
माशका व जानू पंचायत में 100 से ज्यादा टेस्ट करवाने की जरूरत है। वहीं शीतल नगर ब्लॉक के नागरिक अंसार अली ने कहा कि पंचायत में स्वास्थ्य सुविधाएं न के बराबर हैं। जो लोग पॉजिटिव आ रहे हैं, वह खुले में घूम रहे हैं। इतना ही नहीं, दुकानदारों से भी मिल रहे हैं। प्रशासनिक दावे से स्थिति उलट दिखाई देती है। संवाद