फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टोल प्लाजा प्रबंधन के खिलाफ नगर कमेटी के उपाध्यक्ष ने दी लिखित शिकायत

विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ। लखनपुर को बाईपास करने वाले लिंक मार्ग पर शुक्रवार को अवरोधक खड़े करने के मामले में नगर कमेटी लखनपुर के उपाध्यक्ष ने पुलिस में लिखित शिकायत दर्ज करवाई है। उधर, लोगों के आक्रोश को देखते हुए केंद्रीय मंत्री ने भी मामले में हस्तक्षेप किया। जिसके बाद पुलिस ने टोल प्रबंधन के खिलाफ आईपीसी की धारा 342 के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

लखनपुर थाना प्रभारी सुरेंद्र सिंह संब्याल ने बताया कि मामले में लखनपुर नगर कमेटी के उपाध्यक्ष की ओर से लिखित शिकायत मिली थी। जिसमें टोल प्लाजा प्रबंधन की ओर से लिंक मार्ग पर अवरोधक खड़े करने की शिकायत है। ऐसे में प्रबंधन के खिलाफ मामला दर्ज कर हुए छानबीन शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें