फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रांसफर मेले में शिक्षक चुनें मनपसंद स्कूल

Sun, 22 May 2016 01:12 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला/बिलावर
विज्ञापन
- फोटो : Demo pic
विज्ञापन
सरकारी स्कूलों में नियुक्त शिक्षकों को उनके मनपसंद स्कूलों में ट्रांसफर करने के लिए शिक्षा विभाग 25 और 26 मई को बिलावर में ट्रांसफर मेला लगाएगा। मेला स्थानीय हायर सेकेंडरी स्कूल के प्रांगण में लगेगा। ट्रांसफर कराने के इच्छुक शिक्षक अपने आवेदन ट्रांसफर कमेटी को सौंपेंगे। मेले को सफल बनाने के लिए स्थानीय कमेटी ने तैयारियां शुरू कर दी हैं।
विज्ञापन


ट्रांसफर कमेटी में हायर सेकेंडरी स्कूल बिलावर के प्रिंसिपल, जेडईओ महानपुर, जेडईओ बरनोटी, हायर सेकेंडरी स्कूल किडियां कडयाल के प्रिंसिपल को शामिल किया गया है। शिक्षकों से आवेदन मिलने के बाद यह कमेटी आला अधिकारियों को सिफारिश देगी। 

गौरतलब है कि शिक्षा विभाग में शिक्षकों की ट्रांसफर नीति को पारदर्शी बनाने के लिए शिक्षा मंत्री के आदेश पर सभी जिलों में ऐसे मेलों का आयोजन किया जा रहा है। कठुआ जिले में दो स्थानों पर मेला रखा गया है।
विज्ञापन


मैदानी इलाके के शिक्षकों के लिए 23 और 24 को कठुआ में मेला आयोजित होगा। पहाड़ी इलाके के शिक्षकों के लिए यह मेला बिलावर में रख गया है। इन मेलों के माध्यम से ऐसे टीचरों को अपने इलाके में सेवा करने का मौका मिल सकेगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें