फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: चार ओवरलोड बसों के काटे चालान

Thu, 17 Jul 2025 12:14 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
चालान के बाद खड़ी बस। संवाद
विज्ञापन
यात्रियों को जेकेआरटीसी की बसों से किया रवाना, बसों पर लगाया 7,800 रुपये जुर्माना
विज्ञापन

राजस्थान, यूपी, मध्य प्रदेश और चंडीगढ़ से आई बसों में सीट से 8,10 अधिक सवार थे


संवाद न्यूज एजेंसी
कठुआ। पर्यटक सीजन के दौरान देश भर से आने वाले वाहनों पर कड़ी नजर रखी जा रही है। ट्रैफिक पुलिस ने नियमों का उल्लंघन करने के मामले में चार ओवरलोड बस चालकों के चालान काटे हैं।
बस में बैठी सवारियों को जम्मू-कश्मीर राज्य सड़क परिवहन निगम (जेकेआरटीसी) की बस से रवाना किया गया। इस बारे में ट्रैफिक पुलिस के जिला ट्रैफिक इंस्पेक्टर (डीटीआई) कपिल मन्हास ने बताया कि अमरनाथ यात्रा के दौरान बसें क्षमता से ज्यादा पर्यटकों को लेकर जम्मू -कश्मीर आ रही हैं। इन बस मालिकों के खिलाफ ट्रैफिक नियमों के अनुसार कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

बुधवार को राजस्थान से पर्यटकों लेकर आई बस (आरजे09पीए- 4155) पर क्षमता से 10 सवारियां अधिक बैठाई गई थी। इसी तरह उत्तर प्रदेश से बस नंबर (यूपी81बीटी- 2359) में 8 सवारियां, चंडीगढ़ से आने वाली बस नंबर (सीएच02एए-0544) में 10 सवारियां और मध्य प्रदेश से आने वाली बस नंबर (एमपी13जेडएल-6605) में भी क्षमता से 10 अधिक सवारियां पाई गई। उन्होंने बताया कि यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए अतिरिक्त सवारियों के लिए जम्मू-कश्मीर राज्य सड़क परिवहन निगम की बसों का प्रबंध कर उन्हें गंतव्य की ओर रवाना किया गया है।
यातायात नियमों की अवहेलना के इस मामले में बस चालकों को 7,800 रुपये जुर्माना किया गया है। इसके अलावा बिना परमिट यात्रियों को लेकर आ रही बस के खिलाफ मोटर व्हीकल विभाग ने कार्रवाई की है।
विज्ञापन

हादसों से लिया सबक : दरअसल, पिछले दो वर्षों में यातायात विभाग ने प्रदेश में ओवरलोड वाहनों के हुए हादसों से सबक लिया है। प्रदेश सरकार के निर्देश के बाद सख्ती बढ़ा दी गई है। देश के किसी भी कोने से यात्री या पर्यटक वाहनों की लखनपुर में ही जांच सुनिश्चित की जा रही है। यहां ओवरलोड वाहनों को रोक दिया जाता है और नियमों के उल्लंघन पर कार्रवाई की जाती है। वहीं यात्रियों की सहूलियत के लिए जेकेआरटीसी बसें उपलब्ध करवाई जाती हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें