फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आवासीय इलाके के पास नहीं उतरेगी सीमेंट

Wed, 02 Dec 2015 01:58 AM IST
कठुआ/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ रेलवे स्टेशन से सटे आबादी वाले इलाके में सीमेंट उतारने के विरोध में अड़े ग्रामीणों को जिला प्रशासन ने आश्वस्त किया है कि अगले आदेश तक उक्त क्षेत्र में सीमेंट नहीं उतरेगी।
विज्ञापन


जिला प्रशासन की ओर से बाकायदा रेलवे के फिरोजपुर डिवीजन के डीआरएम को पत्र लिखने की तैयारी कर ली गई है। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन के आश्वासन के बाद राहत की सांस ली है।

सोमवार शाम से गोविंदसर रेलवे स्टेशन के पुराने ट्रैक पर सीमेंट अनलोडिंग को लेकर तनावपूर्ण स्थिति काफी हद तक कम हो गई। मंगलवार को जिला उपायुक्त रमेश कुमार ने अन्य प्रशासनिक अधिकारियों के साथ गांव में जाकर स्थिति का जायजा लिया।
विज्ञापन


इस दौरान लोगों से भी बातचीत की गई और रेलवे को भी व्यवस्था न होने तक आबादी वाले इलाके में सीमेंट न उतारने के लिए कहा गया है। जिला उपायुक्त रमेश कुमार ने बताया कि ग्रामीणों की समस्या पर हाईकोर्ट ने आदेश जारी किया था जिसे लेकर रेलवे के डीआरएम से बातचीत की गई है।

इस संबंध में जिला प्रशासन जल्द रेलवे को आबादी वाले इलाके में सीमेंट न उतारने के लिए लिखने जा रहा है। उन्होंने बताया कि इलाके में सीमेंट आबादी वाले क्षेत्र से बिलकुल सटकर उतारा जा रहा था जिसपर लोगों को आपत्ति है।
विज्ञापन


जिला उपायुक्त ने कहा कि रेलवे से कहा गया है कि दूसरे ट्रैक पर सीमेंट उतारा जाए जहां से आबादी वाला इलाका दूर हो।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें