फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रभु राम के जयकारों से गूंज उठा शहर

Sat, 16 Apr 2016 01:17 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला/उध्ामपुर
विज्ञापन
शोभायात्रा निकाली
विज्ञापन
रामनवमी के पावन अवसर पर शहर में विभिन्न संस्थाओं द्वारा विशाल शोभा यात्रा का आयोजन किया गया। श्री राम नवमी उत्सव कमेटी के नेतृत्व में आयोजित यात्रा में विभिन्न झांकियों ने श्रद्धालुओं को भगवान राम के दर्शन करवाए। यात्रा को आचार्य नरेंद्र ने भगवान राम का जयकारा लगाकर शुरू करवाया।
विज्ञापन


यात्रा रामलीला मैदान से शुरू होकर मुखर्जी चौक, शहीदी चौक, कालेज रोड से कालीबड़ी चौक तक पहुंची। इसके बाद पुलिस अमले के साथ राष्ट्रीय राजमार्ग से होकर हटली मोड़ से होते हुए रामलीला मैदान पर समाप्त हुई। यात्रा में युवाओं के साथ साथ विभिन्न राजनीतिक संगठनों और हिंदु संगठनों ने भी हिस्सा लिया। भगवान राम के जयकारों से यात्रा का माहौल ऐसा हो गया मानों सब अयोध्या निवासी ही हों।

वहीं विभिन्न दृश्यों को प्रस्तुत करती झांकियों ने प्रभु राम के जीवन पर भी प्रकाश डाला। वहीं यात्रा के आगे-आगे युवा अपनी अपनी मोटरसाइकिल पर प्रभु राम के जयकारे लगाते हुए चलते रहे। पूरी यात्रा का माहौल और चारों और गूंजते प्रभु राम के जयकारों से शहर राममय हो गया। वहीं, यात्रा में श्रद्धालुओं को पानी और फलाहार बांटने के लिए जगह जगह पर स्टाल लगाए गए।
विज्ञापन


रामलीला मैदान से शुरू होकर औद्योगिक इकाई तक स्टालों को सजाया गया था। शहीदी चौक, कालेज के सामने, जिला सचिवालय के साथ, कालीबड़ी चौक पर, औद्योगिक इकाई के साथ विभिन्न स्थानों पर विभिन्न संस्थाओं के लोगों द्वारा पानी व हलवे के साथ-साथ फलों के स्टाल लगाकर प्रभु भक्तों को प्रसाद भेंट किया।
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें