फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हीरानगर और सांबा में पाकिस्तान ने दागे गोले

विज्ञापन
विज्ञापन
हीरानगर/सांबा। भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा (आईबी) पर पाकिस्तान संघर्ष विराम के उल्लंघन से बाज नहीं आ रहा है। सोमवार रात को भी पाकिस्तानी रेंजर्स ने हीरानगर और सांबा जिले के बंई नाला इलाके में रात भर सैन्य चौकियों और रिहायशी इलाकों को निशाना बनाने की कोशिश की। इसका बीएसएफ ने मुंहतोड़ जवाब दिया। दोनों जगहों पर किसी प्रकार के नुकसान की सूचना नहीं है।
विज्ञापन

हीरानगर में पाकिस्तान की 25 चिनाब रेंजर्स ने सोमवार रात दस बजे से लेकर मंगलवार सुबह पांच बजे तक गोलाबारी कर बीएसएफ की चांदवां, मनियारी व फकीरा पोस्ट और उसके साथ लगते रिहायशी इलाकों को निशाना बनाया। हालांकि इसमें किसी तरह के जानमाल का नुकसान नहीं हुआ। सुरक्षाबलों ने सुबह दो घंटे तक इलाके में संयुक्त तौर पर तलाशी अभियान भी चलाया। सीमा पर चल रहे सुरक्षा बांध के कार्य को बाधित करने के लिए पाकिस्तान लगातार गोलाबारी कर रहा है। रविवार रात को भी पाकिस्तान ने भारी गोलाबारी की थी, जिसमें मनियारी और चक चंगा गांव के तीन घरों की छतों को भारी नुकसान पहुंचा था।
दूसरी ओर सांबा जिले के राजपुरा तहसील के बंई नाले की सीमा पर सुरक्षा बल विकास कार्य करा रहे हैं। इसे प्रभावित करने के लिए पाकिस्तानी रेंजर चार दिन से गोलीबारी कर रहे हैं। सोमवार की रात दस बजे से सुबह पांच बजे तक पाकिस्तानी रेंजरों ने रुक-रुक कर गोलीबारी की। इसी बीच पाकिस्तानी रेंजरों ने मोर्टार के गोले भी दागे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें