फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्करी प्रयास विफल, 11 मवेशी कराए मुक्त

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनपुर के रास्ते मवेशियों की तस्करी थमने का नाम नही ले रही है। रविवार की रात लखनपुर पुलिस ने टोल प्लाजा के पास नाके पर तस्करी के प्रयास को विफल बना दिया है। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने ट्रक से 11 पशुओं को मुक्त कराने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने ट्रक चालक को गिरफ्तार करने के साथ ट्रक को सीज कर दिया है।
विज्ञापन

लखनपुर थाना प्रभारी संजीव चिब के अनुसार बीती रात उनकी पुलिस टीम ने टोल प्लाजा पर अपना नाका लगाया हुआ था। इस दौरान वहां से गुजरने वाले ट्रक (सीजी04एमजी-7788) को शक के आधार पर जांच के लिए रोका तो उसमें से 11 मवेशी बरामद हुए। इसके बाद ट्रक के चालक कुलजीत सिंह निवासी श्याम नगर छत्तीसगढ़ को गिरफ्तार कर लिया। लखनपुर थाने में मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें