जिले में कोरोना संक्रमण के मामलों का आना जारी है। सोमवार को कोरोना संक्रमण के 4 नए मामले सामने आए। अब तक जिले में कुल संक्रमितों की संख्या 2687 हो गई हैं, जबकि 14 संक्रमितों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। जिला प्रशासन की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार अब तक पाए गए कुल 2687 संक्रमितों में से 2588 लोग संक्रमण को मात दे चुके हैं। जानकारी के अनुसार अब जिले में 64 लोग संक्रमित हैं, जिनका उपचार किया जा रहा है। वहीं जिले अब तक संक्रमण से 35 लोगों की जान जा चुकी है। संवाद