फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरपंच पर जातिसूचक टिप्पणी करने का आरोप, मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
कंडी क्षेत्र की कूटा पंचायत की सरपंच रंजना देवी और उनके पति कांत कुमार पर जातिसूचक शब्दों का प्रयोग कर अपमानित करने का मामला दर्ज किया गया है। यह मामला इसी पंचायत के पंच करतार चंद ने दर्ज कराया है। वहीं सरपंच रंजना ने आरोपों को निराधार बताते हुए पंचायत घर में आमरण अनशन शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

करतार चंद ने आरोप लगाए कि सरपंच और उनके पति जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल कर उसे अपमानित करते हैं। कुछ दिन पहले दोनों ने उनके घर आकर इसी तरह के शब्दों का इस्तेमाल किया। इस मौके पर मोहल्ले के लोग भी मौजूद थे। उन्होंने कहा कि जानबूझकर उनकी वार्ड में विकास कार्यों को रुकवाया जाता है। डराने धमकाने की कोशिश की जाती है।
उधर, अनशन पर बैठी सरपंच ने कहा कि उन पर लगाए गए सभी आरोप बेबुनियाद हैं। झूठे आरोपों का सहारा लेकर उन्हें फसाने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने कहा कि पंच के राशन कार्ड की जांच कराने के लिए राजस्व विभाग के अधिकारियों को पत्र लिखा। उसी का बदला लेने के लिए झूठ का सहारा लिया जा रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जब तक उन्हें इंसाफ नहीं मिलता अनशन जारी रहेगा। वहीं पुलिस ने सरपंच और उनके पति पर धारा 504, 506, 3(1) एससी/ एसटी ( अत्याचार निवारण) अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। शनिवार देर शाम तक इस मामले में कोई गिरफ्तारी नहीं हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें