एसडीपीओ कार्यालय के नजदीक बारलाचौगांन में होने वाले ऐतिहासिक दंगल को कोरोना महामारी की वजह से स्थगित कर दिया गया। हालांकि कमेटी के सदस्यों ने दंगल की परंपरा को निभाते हुए ध्वजारोहण किया। कमेटी के सदस्य विशाल पडवाल, अशोक पडवाल, खेमराज, पार्षद अनिल वसोत्रा, अनिल कुमार, रशपाल, सुमेश आदि ने ध्वजारोहण किया।
आयोजकों ने बताया कि हर वर्ष विशाल दंगल का आयोजन किया जाता था, जिसमें पंजाब, हिमाचल और अन्य राज्यों के नामी पहलवान हिस्सा लेते थे। लेकिन इस बार महामारी की वजह से सिर्फ ध्वजारोहण किया गया है। उन्होंने प्रार्थना की कि जल्द महामारी का खात्मा हो, ताकि अगले वर्ष फिर से दंगल का आयोजन किया जा सके। संवाद