फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: दूसरे की जमीन बेचकर 1.19 करोड़ हड़पने वाले पटवारी और सगे भाइयों पर मुकदमा

Wed, 20 Aug 2025 01:59 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। आर्थिक अपराध शाखा (क्राइम ब्रांच कश्मीर) ने फर्जी तरीके से दूसरे की जमीन बेचकर 1.19 करोड़ रुपये हड़पने के आरोपी पटवारी और उसके पिता तथा दो सगे भाइयों पर मुकदमा दर्ज किया है। सभी आरोपी गांदरबल जिले के हैं। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

एफआईआर के मुताबिक शिकायतकर्ता ने बताया कि सेवारत पटवारी खुर्शीद अहमद भट की अगुवाई में आरोपियों ने धोखाधड़ी से खुद को ज़मीन का मालिक बताते हुए मौज़ा नुनेर गांदरबल में सात कनाल दो मरला ज़मीन की बिक्री का समझौता किया। आरोपियों ने बताया कि जमीन उनकी है लेकिन बाद में पता चला कि जिस जमीन को वह बेच रहे थे वह किसी कश्मीरी पंडित की थी। उसका मालिकाना हक किसी तीसरे पक्ष के पास पावर ऑफ अटॉर्नी के तहत थी। शिकायतकर्ता के मुताबिक जमीन की कुल कीमत 2.76 करोड़ रुपये में से 1.19 करोड़ रुपये का भुगतान कर चुका था जिसे आरोपियों ने हड़प लिया।
पुलिस की प्राथमिक जांच में जाली दस्तावेज़ और जानबूझकर धोखाधड़ी से जुड़ी एक आपराधिक साजिश का पता चला। मामले में आईपीसी की धारा 420, 468, 471 और 120 बी के तहत क्राइम ब्रांच ने गांदरबल के रहने वाले आरोपी पटवारी खुर्शीद अहमद और उसके पिता गुलाम नबी भट निवासी फतेपोरा, अब्दुल रशीद पार्रे और उसके भाई साजिद रशीद पार्रे पुत्र अब्दुल गनी पार्रे निवासी पांडच के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें