फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: पहलगाम घटना पर निकाला कैंडल मार्च

Sat, 26 Apr 2025 01:37 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
विज्ञापन
लोक निर्माण विभाग कॉलोनी से शहीदी चौक तक निकाला मार्च, पाकिस्तान के खिलाफ नारेबाजी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कठुआ। जम्मू कश्मीर के पहलगाम में पर्यटकों की हत्या के विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से शहर में कैंडल मार्च निकाला गया। लोक निर्माण विभाग कॉलोनी से शहीदी चौक तक निकाले गए कैंडल मार्च में पूर्व मंत्री चौधरी लाल सिंह, पूर्व मंत्री डॉ. मनोहर लाल शर्मा सहित कई अन्य कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद रहे।
शुक्रवार शाम को निकाले गए कैंडल मार्च के माध्यम से इस घटना में मारे गए लोगों के प्रति संवेदना व्यक्त की गई। इस दौरान लोगों ने पाकिस्तान मुर्दाबाद, आतंकवाद मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए रोष जताया और सरकार से आतंकवाद को खत्म करने के लिए प्रभावी नीति बनाने की मांग की।
विज्ञापन

इस मौके पर चाै. लाल सिंह ने पहलगाम की घटना को भारत की अस्मिता पर प्रहार बताते हुए केंद्र सरकार पर जम्मू कश्मीर की सुरक्षा व्यवस्था को बनाए रखने में असफल रहने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि जिस तरह से आतंक फैलाया गया है उससे केंद्रीय गृहमंत्री को इस्तीफा दे देना चाहिए, जो संसद में पाक अधिकृत कश्मीर लेने की बात तो करते हैं, लेकिन वह जम्मू-कश्मीर में लोगों को सुरक्षा नहीं दे पा रहे हैं।
विज्ञापन

इस मौके पर कांग्रेस जिला प्रधान पंकज डोगरा ने समस्या का समाधान करने के लिए जम्मू -कश्मीर को उसका छीना गया राज्य का दर्जा दिए जाने की मांग की। ताकि जम्मू कश्मीर की अपनी सरकार इस आतंकवाद को काबू करने के लिए अपनी रणनीति पर काम कर सके। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें