फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: मलेरिया के प्रसार को रोकने के लिए सावधानियां अपनाना जरूरी

Sat, 26 Apr 2025 01:37 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला स्वास्थ्य विभाग ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय में मनाया विश्व मलेरिया दिवस
विज्ञापन

कठुआ। विश्व मलेरिया दिवस पर जिला के मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी कठुआ डॉ. विजय रैणा के मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम में जिला स्वास्थ्य विभाग के विभिन्न विंग के कर्मचारियों ने हिस्सा लिया।
कार्यक्रम के दौरान डॉ. रूपाली अंगराल ने अपने व्याख्यान मलेरिया स्टाफ और अन्य कर्मचारियों ने मलेरिया के लक्षण, प्रसार, रोकथाम, नियंत्रण और उपचार से जुड़ी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस वर्ष की थीम मलेरिया का अंत हमसे: पुनर्निवेश, पुनर्कल्पना, पुनर्जीवित करें है। लिहाजा कर्मचारियों और आम जनता को आगामी बरसात के मौसम में मलेरिया के प्रसार को रोकने के लिए सभी सावधानियों को अपनाना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर जिला मलेरिया अधिकारी सोहनलाल ने बताया कि उनका विभाग पिछले 2 सालों से डेंगू और मलेरिया खिलाफ अपने अभियान को जारी रखे हुए हैं। जिसमें लोगों को इससे बचाव की जानकारी दी जा रही है। जो आगे भी इसी तरह जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि मलेरिया का टेस्ट पॉजिटिव आने पर लोग इससे घबराने के बजाय अगर समय पर उपचार को प्राथमिकता दें, तो मरीज को किसी प्रकार की हानि होने से बचाया जा सकता है। क्योंकि मलेरिया के 95 प्रतिशत मामलों में समय पर उपचार मिलने पर मरीज पूरी तरह से स्वस्थ्य हो जाता है। इसके साथ ही जिला के मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय से सभी ब्लॉक मेडिकल अधिकारी कार्यालय को मलेरिया पर नजर रखने के लिए निर्देश जारी किए गए हैं। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें