फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: पैगंबर के बताए मार्ग पर चलने का लिया संकल्प

विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ। पैगंबर इस्लाम हजरत मोहम्मद की जयंती ईद-मिलाद-उन-नबी का पर्व शहर में उत्साह और आस्था के साथ मनाया गया। इस दौरान मुस्लिम समुदाय के लोगों ने शहर में विशाल जुलूस निकाला और पैगंबर साहब के बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।
विज्ञापन

सोमवार को शहर के श्री परशुराम चौक से निकाले गए जुलूस में बड़ी संख्या में लोग उमड़े। जुलूस में शामिल बच्चे, युवा और बुजुर्ग इस्लाम धर्मावलंबी धार्मिक नारेबाजी करते हुए कॉलेज राेड शहीदी चौक, कैप्टन शुनील चौधरी चौक, पुराना बस स्टैंड जराई चौक से होते वार्ड 7 स्थित ईदगाह मैदान पहुंचे। यहां धार्मिक मजलिस आयोजित की गई। इस माैके पर उलेमाओं ने कहा कि यह दिन पैगंबर साहब के लिए खुशी जाहिर करने का दिन है। इस्लाम धर्म के बुनियादी कलमे में कहा गया है कि अल्लाह के सिवा कोई पूजा के योग्य नहीं और मोहम्मद सल्लल्लहो अलैहि वसल्लम अल्लाह के रसूल है।
वहीं, जुलूस में शामिल मुनीर अहमद ने बताया कि इस्लामी कैलेंडर के अनुसार पैगंबर हजरत मोहम्मद का जन्म रबीउल अव्वल महीने की 12 तारीख को अरब के मक्का मुअज्जमा में हुआ था। 53 साल की उम्र तक वे मक्का में रहे और इसके बाद मदीना मुनव्वरा चले गए। दस साल तक वे वहीं रहे। 63 साल की उम्र में उनका देहावसान हुआ।
विज्ञापन

पैगंबर हजरत मोहम्मद सादगी की मिसाल थे और अपने जीवन में कभी अपने जन्मदिन का जश्न नहीं मनाया। आज भारत में भी इस दिन को ईद-ए-मिलाद के रूप में श्रद्धा से मनाया जाता है। इस दिन मस्जिदें रोशन की जाती हैं और जुलूस निकाले जाते हैं। आज का दिन हर मुसलमान तमाम ईदों से बढ़कर मानता है। लिहाजा आज तमाम मस्जिदों को रोशन किया जाएगा। जहां होने वाली मजलिसों में उलेमा इस बात का संदेश देंगे कि पैगंबर साहब के दिखाए मार्ग पर कैसे चला जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें