फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: दर्शन के लिए अमरनाथ यात्री उत्साह से लबरेज, बोले-जब तक सांस है यूं ही आते रहेंगे

विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ। राज्य के प्रवेशद्वार लखनपुर इन दिनों अमरनाथ यात्रियों से गुलजार है। रविवार को भी राजस्थान से 12 बसों के माध्यम से 711 श्रद्धालु यहां पहुंचे और अपनी ईकेवाईसी करवाई। मंदिरों के शहर जम्मू की ओर बढ़ने से पूर्व भक्त रिसेप्शन सेंटर पर रुककर अपनी संख्या दर्ज करवाते हैं। यात्रा के लिए देशभर से आने वाले भक्तों का लखनपुर में पहुंचते ही उत्साह दोगुना हो जा रहा है।
विज्ञापन

राजस्थान के जयपुर से पहुंचे भक्तों के जत्थे का जोश भी देखते ही बनता था। जत्थे को लेकर लखनपुर पहुंचे राजकुमार गोयल ने बताया कि वह 33 साल से हर बार बाबा बर्फानी के दर्शन करने आते हैं। उनके इस जत्थे में 100 लोग ऐसे हैं जो हर बार उनके साथ आते हैं। जत्थे में शामिल आयुष गोयल, पीयूष गोयल, संजय कुमार, संदीप शर्मा, गंगा देवी, भावना गोयल और पप्पू मीणा ने बताया कि भोले बाबा का दरबार ऐसा स्थान है जहां एक बार आने के बाद भक्त उनका दीवाना हो जाता है और बार-बार दर्शन की लालसा में यहां आता है। उन्हें भी बाबा के दर्शन की कशिश खींच लाई है। आशीर्वाद रहा तो जब तक सांस है बाबा के दर्शन को यूं ही आते रहेंगे। राजकुमार ने कहा कि बाबा अमरनाथ के दर पर बिन मांगे ही सब कुछ मिलता है। घर से निकलते हैं तो मन में बाबा से ढेरों बातें कहने को होती हैं, लेकिन जब गुफा के नजदीक पहुंचते हैं तो सब गम भूल जाते हैं।

लखनपुर से ही यात्रा मार्ग पर कड़ा पहरा
अमरनाथ यात्रियों की सुरक्षा लखनपुर से ही चाक चौबंद है। पुलिस, सीआरपीएफ सहित अर्धसैनिक बलों की निगरानी में यात्री आगे बढ़ रहे हैं। लखनपुर से लेकर राष्ट्रीय राजमार्ग पर अतिरिक्त सुरक्षा कर्मी चप्पे-चप्पे पर पैनी नजर रख भोले बाबा के भक्तों की सुरक्षा को सुनिश्चित बना रहे हैं। भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा से लेकर राष्ट्रीय राजमार्ग को जोड़ने वाले संपर्क मार्गों पर भी कड़ा पहरा है। यहां से आने-जाने वाले हर वाहन की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें