फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: कल से शुरू होगा भगवान परशुराम की जयंती समारोह

विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ। शहर में भगवान परशुराम की जयंती समारोह में आम लोगों की सहभागिता बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध ब्राह्मण सभा कठुआ गांव-गांव में बैठकों को अंजाम देने के साथ अब शहर में लोगों को इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए अपील कर रही है। वीरवार को ब्राह्मण सभा कठुआ की ओर से पत्रकारवार्ता का आयोजन किया गया। इसमें सभा के पदाधिकारियों ने सात दिन तक चलने वाले कार्यक्रम की रूपरेखा साझा किया।
विज्ञापन

पत्रकारवार्ता को संबोधित करते हुए ब्राह्मण सभा कठुआ के प्रधान डॉ. दुष्यंत उब्बट ने बताया कि चार मई से इस कार्यक्रम का शुभारंभ श्रीमद्भागवत कथा के साथ किया जा रहा है। इसमें पहले दिन कलश यात्रा निकाली जाएगी। ब्राह्मण सभा कठुआ के सभागार से निकाली जाने वाली इस कलशयात्रा के माध्यम से पवित्र कलशों को प्राचीन बावलियों के जल से भरा जाएगा। इसकी स्थापना के बाद श्रीमद्भागवत कथा शुरू होगी। इसमें संभाग के प्रसिद्ध कथा व्यास संत सुभाष शास्त्री उपस्थित श्रद्धालुओं का मार्गदर्शन करेंगे।

उन्होंने बताया कि भगवान परशुराम की जयंती पर हर साल निकाली जाने वाली शोभायात्रा के मार्ग में इस बार कुछ बदलाव किया गया है। इस मौके पर सभा के उपाध्यक्ष सेवानिवृत्त कर्नल वेद प्रकाश शर्मा, पूर्व प्रधान रजनीकांत शर्मा, सतपाल मनसोत्रा, राकेश शर्मा, मनुज केसर और सुरेंद्र मेहता आदि भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें