फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: सरकारी स्कूलों में आठवीं कक्षा की गणित और तीसरी की हिंदी नहीं मिली

विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ। जिले में शैक्षणिक सत्र शुरू होने के एक माह बाद भी अधूरी किताबें ही पहुंची हैं। वीरवार को कठुआ जोन के सरकारी स्कूलों में 30327 किताबों का वितरण किया गया लेकिन इसके बाद भी आठवीं कक्षा के पास गणित और तीसरी कक्षा की हिंदी की किताब नहीं पहुंची। इससे विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। बुक स्टोरों पर निर्भर निजी स्कूलों के विद्यार्थियों को भी किताबों की भारी किल्लत का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

बुक स्टारों पर पांचवीं कक्षा तक की किताबों की भारी किल्लत है। दूसरी कक्षा के लिए गणित की किताब अभी तक नहीं आई है। पांचवीं कक्षा की ईवीएस और गणित की किताब भी बाजार से गायब है। शहर के दुकानदार अजय और रवि का कहना है कि मांग से 20 फीसदी ही किताबें मिल पाई हैं। इसके चलते अभिभावकों को एक किताब के लिए कई-कई चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। उन्हाेंने बताया कि सत्र शुरू हुए एक माह बीत गया लेकिन किसी कक्षा का पूरा पाठ्यक्रम नहीं पहुंचने से विद्यार्थी, अभिभावक और दुकानदार परेशान हैं।
अभी केवल यही किताबें पहुंचीं
शिक्षा विभाग से जुटाई जानकारी के मुताबिक एक माह तक बच्चों के पास कई किताबें नहीं पहुंच पाईं थीं। इनमें पहली कक्षा के पास गणित, हिंदी और अंग्रेजी, दूसरी कक्षा के लिए गणित और हिंदी, तीसरी कक्षा के पास हिंदी, चौथी कक्षा के लिए अंग्रेजी और उर्दू, पाचंवी कक्षा के पास गणित, हिंदी और उर्दू, छठी कक्षा के विद्यार्थियों के पास इतिहास और उर्दू, सातवीं कक्षा की गणित की किताब नहीं थीं। इनमें से अधिकतर किताबें वीरवार को बच्चों में वितरित की गईं लेकिन अभी भी आठवीं कक्षा के पास गणित और तीसरी कक्षा की हिंदी की किताब नहीं पहुंची है।
विज्ञापन

जल्द होगा किताबों का वितरण
मुख्य शिक्षा अधिकारी कमल किशोर का कहना है कि मांग भेजी गई थी, अब किताबें आना शुरू हुई हैं। हर जोन को किताबें दी जा रही हैं। हर जोनल अधिकारी को अपने अधिकार क्षेत्र में आते स्कूलों के लिए किताबें जम्मू से लानी हैं। बरनोटी, कठुआ और लखनपुर जोन में किताबें मिल चुकी हैं। जल्द ही पूरे जिले में किताबों का वितरण कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें